Saturday, June 21, 2025

सज्जन व्यक्ति अपने निष्ठा और सत्य के बल पर सुख और दुःख से भरे दोनों रास्ते पर चलते है

  

सज्जन व्यक्ति को चाहे करोड़ों दुष्ट लोग मिलें फिर भी वह अपने भले स्वभाव को नहीं छोड़ता है.

 

स्वभाव सरल और व्यवहार सहज सज्जन व्यक्ति का होता है.

इंसान के मन में लालच और दूसरो से कुछ लेने की भावना नहीं होते है.

यदि इंसान किसी से कुछ लेते है तो उनको वापस करने का वादा जरूर करते है.

जब तक इंसान अपने ऊपर लगे कर्ज के बोझ को नहीं उतार लेते है तब तक उनका मन शांत नहीं होता है.

भले सज्जन व्यक्ति के जीवन में कुछ उपलब्धि मिले या नहीं मिले पर वो मन, कर्म और वचन से सुद्ध जरूर होते है.

 

शुद्धता और निर्मलता सज्जन व्यक्ति के पहचान होते है.  

चाहे कोई भी कुछ कह दे उससे उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

अच्छा और उचित विचार लेना और देना इंसान का परम कर्तव्य होता है.

कोई उसे बुरा भला कहे, भद्दी बात कहे तो भी उनके अन्दर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

लाख गन्दगी के बिच में भी सज्जन व्यक्ति को छोड़ दिया जाये तो इंसान के मन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

शुद्धता पवित्रता निर्मलता के गुण से ही इंसान के गुण और व्यवहार में निखर लाता है. सांसारिक जीवन में सत्य है.

इंसानके पास धन सम्प्पति भले कम अर्जित करे पर अपने जीवन को किसी गलत कार्य में लगने नहीं देते है.

संतुलित जीवन के ज्ञान से परिपूर्ण सज्जन व्यक्ति मन से प्रसन्नचित और व्यवहार में इमानदार जरूर होते है.

जिसपर कोई भी व्यक्ति बेझिजक विश्वास कर सकता है.

अपने अनुभव से सज्जन व्यक्ति अपने चाहने वाले के मन में बस जाते है.

 

संतुलित सोच समझ से सज्जन व्यक्ति के किसी भी जरूरी कार्य में रुकावट नहीं आता है.

इंसान अपने जीवन में संतुलित समझ के साथ जीते है.

सत्य और संतुलन पर निष्ठा रखते है.

असत्य, मिथ्या, पाखंड, धोखादारी, दूसरो के साथ छल कपट उनके जीवन में रंच मात्र भी नहीं होता है.

इस कारन से सज्जन व्यक्ति के कोई दुश्मन या बुरा चाहने वाला जल्दी नहीं होता है.

मन के संतुलित भाव से उनके जीवन परिपूर्ण होते है.

सही और गलत की परख उनके जीवन की मुख्या विशेषता होता है.

सही को अपनाना और गलत से दूर रहना सरल व्यक्ति के जीवन का वास्तविक अर्थ है.

अपने ज्ञान और गुण के माध्यम से गलत राह पर चलने वाले को सही ज्ञान ऐसे व्यक्ति जरूर देते है.

भले गलती करने वाला उनके बात को समझकर गलती करना छोड़े या अपने राह पर चलते रहे इससे इंसान को कोई फड़क नहीं पड़ता है.

 

सज्जनता का कर्म ही होता है सही रास्ते पर चलाना.

सज्जन व्यक्ति अपने निष्ठा और सत्य के बल पर सुख और दुःख से भरे दोनों रास्ते पर चलते है.

जीवन की सच्चाई सुख और दुःख दोनों में निहित है.

लालच, बुरे कर्म से दूर रहने वाला व्यक्ति ही अपने उच्चतम मुकाम तक पहुच पाता है.

सत्य और उचित के लिए अपने जीवन को न्योछावर करने की काविलित सिर्फ सज्जन व्यक्ति में ही होते है.

निडरता से भरे इंसान  किसी से डरते नहीं है.

सत्य बात को उजागर करने की सामर्थ सिर्फ इंसान के अन्दर ही होता है.

इसलिए ऐसे व्यक्ति को सरल और सहज भी कहा जाता है.

भले जीवन का रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो पर इंसान के व्यवहार में कोई अंतर नहीं होता है.  

सज्जन व्यक्ति

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Post

Rose Day 7 February marks the start of Valentine Week. Know the meaning of Rose Day, rose colors, gift ideas, and its emotional significance in love.

Valentine Week 7 February Rose Day Meaning, Gifts & Significance Rose Day, celebrated on 7 February, marks the beginning of Valentine We...